हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या आज
सरवाड़. कस्बे में गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव पर घरों में पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जन्मोत्सव को लेकर राणीजी का बाग बालाजी मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समिति के अनुसार गुरूवार को प्रातः 7:30 संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा, 10:15 बजे महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया जाएगा। 10:30 बजे मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कलाकारों द्वारा अखाड़ों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को रात्रि भजन संध्या का आयोजन होगा।