‘आपणी लाइब्रेरी’ के लिए भामाशाह डुकिया ने की अलमारी भेंट
कुचेरा। राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने महाविद्यालय में अत्याधुनिक लाइब्रेरी विकसित करने के उद्देश्य से 'आपणी लाइब्रेरी' नामक एक नवाचार किया है, जिसके अंतर्गत जन-सहयोग के माध्यम से पाठ्य-पुस्तकें एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें संग्रहित कर उन्हें जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। विद्यार्थी-हित में की जा रही इस अनुपम पहल के अंतर्गत बालाजी माइंस एंड मिनरल्स, के मालिक एवं भामाशाह श्रवण राम डुकिया ने लौहे की अलमारी एवं दो कुर्सियां भेंट की। इस अवसर पर प्राचार्य तिरदिया ने बताया कि पुस्तकालय वह स्थान है जहां विविध प्रकार के ज्ञान एवं सूचनाओं का संग्रह होता है। यह बच्चों को दुनिया के बारे में प्रश्न पूछने और उत्तर खोजने का अवसर देते हैं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की ओर से भामाशाह डुकिया एवं भामाशाह प्रेरक श्री खेमाराम राजावत का आभार व्यक्त किया।