भामाशाह सम्मान समारोह हुआ आयोजित
सूरतगढ़ . जंभेश्वर मंदिर सूरतगढ के पवित्र प्रांगण में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के महासचिव रूपाराम कालीराणा जोधपुर से यहां पधारे। कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न जिलों की बिश्नोई संस्थाओं और मंदिरों के पदाधिकारी और भामाशाह पधारे जिन्होंने सूरतगढ़ की संस्था में तन, मन व धन से सहयोग दिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री डूंगर राम गेदर, विधायक राम प्रताप कासनिया ,पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, पूर्व विधायक गंगाजल मील, एडीएम अरविंद जाखड़, एसडीएम संदीप काकड़, जोधपुर विकास प्राधिकरण डिप्टी कमिश्नर श्रवण कड़वासरा, टीडीआर विनोद गोदारा, पूर्व चेयरमैन काजल छाबड़ा, वर्तमान चेयरमैन ओमप्रकाश कालवा, किसान नेता राकेश बिश्नोई, महासभा सदस्य वेदप्रकाश कड़वासरा और अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा समाज के भामाशाह दानदाता उपस्थित रहे
सूरतगढ़ शहर की नगर पालिका के चेयरमैन और पार्षद, शहर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी गौशाला के अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी आज यहां पधारे।
इन सभी भामाशाह, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का साफा पहनाकर, सम्मान प्रतीक भेंट कर संस्था के प्रधान भागीरथ कड़वासरा सरक्षक रामस्वरूप सिहाग तथा जगदीश टाडा ने स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के अंत में भागीरथ कड़वासरा प्रधान बिश्नोई समिति सूरतगढ़ द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया गया