भामाशाह ने लगवाया वाटर कूलर
बयाना। मोसम में गर्मी का मिजाज बढ़ता जा रहा है जिसे देख अनेक भामाशाह अपनी अपनी श्रद्धा भाव से पशु पक्षियों सहित आम जनता को भी पीने के पानी की सुविधा कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुदावल निवासी कार्षिणी विरमा देवी सिंघल ने अपने पति स्वर्गीय कार्षिणी गंगाप्रसाद सिंघल की स्मृति में दाऊजी मन्दिर पर श्रद्धालुओं तथा आने जाने वाले राहगीरों को ठंडा पानी पीने हेतु वाटर कूलर लगवाया है।जिसका शुभारंभ मंदिर महंत चंदा पंडित ने विधि विधान से पूजा कर किया गया। इस अवसर पर त्रिलोक चंद सिंघल,पंचायत समिति सदस्य तरुण बंसल,रवि शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।