Dark Mode
भामाशाह पातावत को मिला अयोध्या आने का निमन्त्रण

भामाशाह पातावत को मिला अयोध्या आने का निमन्त्रण

फलोदी। भामाशाह पातावत को राम मंदिर मूर्ति प्रतिष्ठा में आने का मिला निमंत्रण, रामभक्तों ने अपार खुशी जताई। फलोदी- जिले के प्रमुख भामाशाह, कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता, रामभक्त कुम्भसिंह पातावत को 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया गया। ज्ञात रहे इन राममंदिर के निर्माण में भामाशाह पातावत ने एक करोड़ की सहयोग राशि भेंट की थी जो फलोदी जिले के प्रथम ऐसे भामाशाह है। पातावत के निजी सचिव जितेंद्र सिंह खेतुसर ने बताया कि भामाशाह पातावत द्वारा फलोदी जिले के भोजासर गावं में बन रहे राम मंदिर निर्माण कार्य में भी एक लाख पच्चास हजार की राशि भेंट की है। राममन्दिर का निमंत्रण मिलने पर सभी ने खुशी जताई और जय जय श्री राम के नारे लगाकर आई हुई निमंत्रण कमेटी का आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!