Dark Mode
भामाशाह द्वारा फालना की बालिका विद्यालय को 45 सेट फर्नीचर भेंट किए

भामाशाह द्वारा फालना की बालिका विद्यालय को 45 सेट फर्नीचर भेंट किए


पाली । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, फालना के लिए 45 सेट फर्नीचर के बासठ हजार रुपए की राशि से बनाकर भामाशाह पुष्पा देवी चंद्रशेखर, गायत्री देवी रमेशचंद्र, जानकी देवी मूलचंद एव बाबूलाल देवासी के द्वारा बालिका विद्यालय को भेंट किए गए। प्रधानाचार्य कविता गहलोत ने बताया कि व्याख्याता मुकेश शर्मा, सीएलजी सदस्य अमित मेहता,एसडीएमसी सदस्य राकेश अग्रवाल ने 45 सेट फर्नीचर के भेट करवाने के पुण्य कार्य के लिए मुख्य प्रेरक रहे।


इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा कि बालिका शिक्षा मे सहयोग के लिए दान करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर किया गया दान जीवन में कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है। प्रधानाचार्य कविता गहलोत एवं समस्त स्टाफगण द्वारा सभी भामाशाह एवं अतिथियों का बुके शाल-साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

गहलोत ने बालिका विद्यालय के विकास में सहयोग प्रदान करने के लिए भामाशाह एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अमित मेहता ने विद्यालय को इस वर्ष बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने के कारण फर्नीचर सेट की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सभी दानदाताओं से विद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपील की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!