विद्यालय को भामाशाह ने किया फर्नीचर भेंट
पलसाना। निकटवर्ती ग्राम मंडा में स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय को भामाशाह के द्वारा फर्निचर भेंट किया गया। सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि भामाशाह हीरालाल सैनी एवं गणपत राम कुमावत ने विद्यालय को लोहे की टेबल एवं बेंच सेट भेंट किए। भामाशाह द्वारा विद्यालय को फर्नीचर उपलब्ध करवाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा ने भामाशाह को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल शर्मा ने सहयोग के लिए भामाशाह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सुमन चौधरी, सरोज राहड एवं सभी शिक्षक विद्यार्थी मौजूद थे।