राजकीय महाविद्यालय में भामाशाह ने किया लैपटॉप भेंट
कुचेरा. राजकीय महाविद्यालय में भामाशाह हुसैन खान (भूतपूर्व सैनिक) के द्वारा लैपटॉप भेंट । महाविद्यालय के प्राचार्य हेमाराम तिरदिया ने बताया की महाविद्यालय में लैपटॉप। की कमी को देखते हुए शहर के महाशक्ति मसाले एम डी हुसैन खान फौजी से सम्पर्क कर महाविद्यालय
मे लैपटॉप भेंट करवाया। तथा महाविद्यालय में भौतिक संसाधनों की पूर्ति हेतु प्रारम्भ 'आपणी कॉलेज' नवाचार में स्थानीय भामाशाहों के द्वारा बढ़- चढ़कर सहयोग किया जा रहा है। विधार्थी हित में प्रारम्भ इस अनुपम पहल के अंतर्गत महाशक्ति मसाले कुचेरा के एम डी हुसैन खान फौजी एव सत्तार खान (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गाजु) तथा सिराजुद्दीन (मामा ) व छात्र छात्रा उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य हेमाराम तिरदिया ने भामाशाह का आभार जताया।