Dark Mode
भामाशाहों ने दिया जाट बोर्डिंग हाउस को आर्थिक सहयोग

भामाशाहों ने दिया जाट बोर्डिंग हाउस को आर्थिक सहयोग

सीक। जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान के प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि शनिवार को भामाशाह जगन सिंह बिजारनिया ने इक्यावन हजार,गिरिराज भामू भैरूपुरा पच्चीस हजार तथा प्रोफेसर गजेंद्र सिंह महरिया कूदन द्वारा भी पच्चीस हजार की नकद  राशि जाट बोर्डिंग हाउस को भेंट की गई। जाट बोर्डिंग हाउस गांव के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई हेतु  न्यूनतम फीस पर रहने को हॉस्टल सुविधा प्रदान करती है । विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर , पुस्तकालय  एवं अन्य सुविधाएं भी निशुल्क प्रदान की जाती है ।    इस अवसर पर अध्यक्ष गणेश बेरवाल, केसरदेव नेहरा, सुरेश थालोड़, हरिराम मील, भोलाराम, सुमित बिजारणिया ने सभी भामाशाहों का अभिनंदन किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!