Dark Mode
बीकानेर के मोहता चौक में (विजया), भांग महोत्‍सव शुरू 

बीकानेर के मोहता चौक में (विजया), भांग महोत्‍सव शुरू 


बीकानेर। सोमवार बीकानेर शहर में होली की रंगत शुरू हो गई।
इसी बीच, मोहता चौक में हर साल की तरह इस बार भी ( विजया) भांग महोत्‍सव का आयोजन हुआ।
भांग प्रेमी ओर कार्यक्रम आयोजक बबला महाराज जोशी ने बताया कि यह महोत्‍सव स्‍थानीय मोहता चौक में पिछले 20 साल से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस बार यह आयोजन  आज सोमवार 27 फरवरी से शुरू हुआ जो आगामी 6 मार्च 2023 तक चलेगा। जोशी ने बताया कि आज भांग प्रेमियों के द्वारा  सुबह 11.56 बजे भांग का छणाव किया  किया गया। इसी तरह प्रतिदिन इसी समय भांग का छणाव होगा। उन्होंने बताया कि महोत्‍सव के आयोजन के समय बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल कल्ला, भांग प्रेमी मदन जैरी, फूंजी देराश्री, केदार पारीक, ममिया महाराज, मगन महाराज, शेखर छंगाणी, गणेश ओझा, समशेर महाराज भादानी, आशीष जोशी, जितेंद्र सिरोही, मोहित मारू साथ में मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!