Dark Mode
भानवाला 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में 10वें, सिद्धू 11वें स्थान पर

भानवाला 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में 10वें, सिद्धू 11वें स्थान पर

भारत के अनीष भानवाला और विजयवीर सिद्धू मिस्र के काहिरा में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप चरण एक की पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में 579 के समान स्कोर के साथ क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। स्पर्धा में हिस्सा ले रहे तीसरे भारतीय अभिनव चौधरी मिस्र अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सिटी निशानेबाजी रेंज में 569 अंक के साथ 22वें स्थान पर रहे। शीर्ष छह निशानेबाजों ने फाइनल में जगह बनाई।

महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में अंजुम मोदगिल, प्रिया ब्रिजपाल सिंह और आशी चौकसी एलिमिनेशन दौर से आगे बढ़ने में सफल रहे और बुधवार को फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का प्रयास करेंगे। बुधवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन ओलंपिक स्पर्धाओं के फाइनल होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!