भारत जोड़ो यात्रा ग्राम पंचायत लखाहाकम पहुंची
रायसिंहनगर. कांग्रेस की ग्रामीण क्षेत्र में चल रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के अंतर्गत यात्रा पूर्व विधायक सोना देवी बावरी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया व यात्रा प्रभारी पृथ्वीराज सारस्वत के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम पंचायत लक्खाहाकम के विभिन्न गांवों में पहुंची। इस दौरान गांव 82आरबी में सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम मारवाल की अगुवाई में ग्रामीणों की ओर से यात्रा का ढोल व डीजे बजाकर स्वागत किया गया। वहीं ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए अवगत करवाया की गांव 82 आरबी में की आबादी तीन राजस्व चक्कों में विभक्त है। जो ग्राम पंचायत लक्खाहाकम लिखमेंवाला व भादवावाला के अंतर्गत आते हैं। जिसके चलते ग्रामीण आबादी के आधार पर मिलने वाली सुविधा से वंचित हो रहे है। वहीं विद्यालय क्रमोन्नत करने व पशु उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। यात्रा 84 आरबी होते हुए गांव लखाहाकम में यात्रा के पहुंचने पर ग्राम पंचायत सरपंच शकुंतला मारवाल के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं का साफा और फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया इस मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने कांग्रेस की सरकार गरीब को गणेश मानते हुए कार्य कर रही है सभी वर्गों का लाभ हो ऐसी कांग्रेस पार्टी की सोच है मंच संचालन डॉक्टर कालूराम खोड़ ने किया पर्यावरण प्रेमी आशीष गोदारा का पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने साफा पहनाकर स्वागत किया इस दौरान ग्रामीण महेंद्र मान, काशीराम ठोलिया, संदीप सहारन महावीर कासनिया लीलाधर सिहाग, चंद्रप्रकाश आईथाना न राजाराम सहारण, धर्मपाल सहारण, सुरेंद्र ठोलिया, चंदू राम मेघवाल वार्ड पंच मोनू गोदारा प्रमोद सहारण बगा सिंह राजाराम गोदारा फुसाराम ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष इंद्रसेन चाहर उदाराम, अमरचंद सहारण राकेश गोदारा राजविंदर गोदारा कृष्ण लाल, विनोद खिलेरी, करणी सिंह ज्याणी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।