भारत विकास परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
टोंक । भारत विकास परिषद के 61वें स्थापना दिवस पर टोंक शाखा द्वारा सिविल लाइंस स्थित शिवालय परिसर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव स्वरूप बिल्व वृक्ष का पूर्ण विधि विधान के साथ पौधारोपण किया गया । सचिव रमेश काला ने बताया कि सोमवार को महादेववाली, तेजाजी मंदिर मोदी की चौकी तथा खनिज विभाग के शिवालय में बिल्व पत्र पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर रोहिताश कुमावत, अशोक कक्कड़, राधाकृष्ण शर्मा, हरवंश शर्मा, सतवीर गुर्जर, राम प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, प्रदीप शर्मा, पंडित रामावतार शर्मा, राधेश्याम कठमाना, शिवम शर्मा एवं मुकेश शर्मा सहित अनेक महिला-पुरूष मौजूद रहे। वित्त सचिव राधेश्याम शर्मा ने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को विभिन्न शिवालयों में बिल्व वृक्ष का पौधारोपण कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होने बताया कि बील वृक्ष के पौधे सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे है। रमेश काला ने बताया कि परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर विवेकानंद सी. से. स्कूल में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारत विकास परिषद की स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला।