भारत विकास परिषद् ने मनाया स्थापना दिवस,साथ ही किया भव्य स्वागत
बयाना। क्षेत्र के अमर पैलेस मैरिज होम में भारत विकास परिषद् के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से परिषद का 61 बा स्थापना दिवस मनाया।जिसकी शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बयाना सी एच सी प्रभारी डॉ भरत मीणा ,विशिष्ठ अतिथि ब्लड बैंक सेल के फील्ड ऑफिसर पवन शर्मा,परिषद के अध्यक्ष रमन धाकड़,संरक्षक विनय अग्रवाल दमदमा,मीडिया प्रभारी योगेश पाराशर,सचिव गिरजेश शर्मा ने की।सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की ।मुख्य अतिथि डॉ मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में केवल ये ही एक ऐसी विकास शील संस्था है जो लगातार 61 वर्षो से अनवरत रूप से निस्वार्थ भाव से सामाजिक उत्थान का कार्य कर रही है। जो एक मजबूत स्तंभ की तरह है।
संरक्षक विनय अग्रवाल ने अपने शब्दो में कहा की ऐसी संस्था से जुड़ कर हर इंसान को अपनी भागीदारी निभाते हुए मानवता का कार्य करना चाहिए।परिषद के मीडिया प्रभारी योगेश पाराशर ने परिषद के बारे में विस्तार से अब तक के सभी कार्ययोजनाओ की जानकारी दी। तथा परिषद के द्वारा रुदावल गऊ शाला में अनुदान राशि देने के लिए निर्णय लिया।इस मौके विगत जून माह में होने वाले रक्त दान दाताओं को प्रेरित करने वाले अतिथियों का तथा सभी पत्रकारों का भी भव्य स्वागत किया गया।साथ ही 20 नवंबर को होने वाले दूसरे विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने का भी निर्णय लिया गया।इस मौके सांस्कृतिक प्रमुख बबीता जैन,सह सचिव उदयभान शर्मा,बबीता सैन,त्रिलोक चंद उपाध्याय,अशोक शर्मा,केशव देव गुप्ता,हरपाल ठाकुर,छात्र संघ अध्यक्ष दिलीप कसाना,वेद प्रकाश सैनी,उर्मिला धाकड़,योगेंद्र उपाध्याय,हरिओम उपाध्याय,गोविंद उपाध्याय,विनोद सिंघल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।अंत में सभी का आभार परिषद के अध्यक्ष रमन धाकड़ ने व्यक्त किया।