Dark Mode
 भारत विकास परिषद् ने किया वृक्षारोपण

 भारत विकास परिषद् ने किया वृक्षारोपण

रतनगढ़। भारत विकास परिषद् ,शाखा के तत्त्वावधान में धानुका एग्रीटेक लिमिटेड , दिल्ली के चेयरमैन रामगोपाल धानुका के आर्थिक सौजन्य से नवनिर्मित नंदीशाला में परिषद् के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया । परिषद् के जिला सह समन्वयक वासुदेव चाकलान ने बताया कि अब तक नंदी शाला में विभिन्न प्रजातियों के 400 वृक्ष और परिषद्  द्वारा इस सत्र में अब तक 751 पेड़ - पौधे अलग-अलग स्थानों पर लगाए जा चुके हैं। परिषद् के अध्यक्ष सत्यनारायण टेलर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर परिषद् के संरक्षक वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा , विनोद कुमार वर्मा , परमेश्वर लाल आत्रेय , शैलेश कुमार शर्मा , दौलत राम दायमा,  रघुनाथप्रसाद इंदौरिया , राकेश नायक , कैलाश आत्रेय , शुकदेव सांखोलिया , आदि उपस्थित थे ।नंदीशाला के अंजनी चोटिया ने परिषद् का आभार प्रकट किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!