भारत विकास परिषद स्थानीय शाखा के चुनाव सम्पन्न
नसीराबाद. भारत विकास परिषद नसीराबाद शाखा के वार्षिक चुनाव शुक्रवार शाम रामचंद्र जी की धर्मशाला में समारोह पूर्वक आयोजित किए गए कार्यक्रम में संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से रवि सोनी अध्यक्ष एवं चंद्रप्रकाश बंसल सचिव चुने गए तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप मित्तल भी निर्विरोध निर्वाचित किए गए तथा साथ ही स्थानीय शाखा परिवार का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । स्थानीय शाखा के पूर्व अध्यक्ष अमित चौकड़ीवाल के अनुसार शुक्रवार शाम गांधी चौक स्थित श्री रामचंद्र जी की धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर भारत विकास परिषद स्थानीय शाखा के चुनाव करवाए गए चुनाव प्रभारी रतन लाल नाहर एवं सत्यनारायण जोशी रहे जिन्होंने विधि सम्मत तरीके से चुनाव संपन्न करवाएं चुनाव में तीनों ही पदों अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पर प्रत्याशी चुने गए । कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर की गई तथा कार्यक्रम के शुरू होने से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया गया । चुनाव प्रभारी रतनलाल नाहर ने भारत विकास परिषद संस्था पर प्रकाश डाला एवं उनके कार्यों को विस्तार से समझाया तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया संपूर्ण करवाई गई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे परिषद को नई पहचान दिलाते हुए सेवा कार्य करते रहेंगे । चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वहां उपस्थित परिषद परिवार के लोगों ने फूल और गुलाल से होली खेलते हुए एक दूसरे को बधाइयां दी उसके बाद परिषद परिवार का सामूहिक भोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । नवनियुक्त अध्यक्ष रवि सोनी ने अपने उद्बोधन में बताया कि वह शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगे तथा केंद्र द्वारा जारी स्थाई प्रकल्प सहित अन्य सेवा कार्यों को विधिवत करते रहेंगे ।