भारत विकास परिषद् की बैठक हुई संपन्न,लिए कई निर्णय
बयाना। क्षेत्र में भारत विकास परिषद् की बैठक परिषद् के अध्यक्ष रमन धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई।जिसमे सभी पदाधिकारीयों की उपस्थिति में मूलभूत निर्णय लिए गए।जिसमे बताया गया कि 31 मई को शारदा बाल निकेतन भगवान बाड़ी परिसर में परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। तथा 14 जून को सरकारी अस्पताल परिसर में रक्त दान शिविर कैंप लगाया जाएगा जिसका सौ यूनिट का लक्ष्य रखा गया है।इसके अलावा 21 जून को दमदमा रोड़ पर परिषद के योग प्रमुख राजेंद्र पाल रावत के सानिध्य में योग दिवस मनाया जाएगा।इस मौके परिषद के जिम्मेधारियों सहित अनेक सदस्य गण मोजूद रहे।