भारत विकास परिषद द्वारा किया गया एक पेड़ देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन
कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद द्वारा शहर स्थित टैगोर महाविद्यालय में पर्यावरण जनचेतना प्रकल्प के अंतर्गत एक पेड़ देश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के संपर्क प्रमुख अंकुर काला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भाविप अध्यक्ष डॉ गोविंद राम चौधरी, काॅलेज निदेशक सीताराम चौधरी, सचिव ओमप्रकाश सेन,टैगोर समूह के सुल्तान सिंह आदि द्वारा मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद सचिव ओमप्रकाश सेन ने उपस्थित विद्यार्थियों को पर्यावरण में बढ़ते असंतुलन,उसके दुष्प्रभाव से बचने में पेड़-पौधों की भूमिका के संबंध में जानकारी दी। परिषद के जयप्रकाश शर्मा ने मानव जीवन में जल की भूमिका और जल संरक्षण की आवश्यकता विषय पर जानकारी दी। इसके बाद परिषद् द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को एक छात्र-एक पौधा अभियान के अन्तर्गत 200 पौधे वितरित किये। विद्यार्थियों को इन पौधों की देखभाल के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम के अंत में काॅलेज निदेशक सीताराम चौधरी और सुल्तान सिंह द्वारा परिषद् के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये और परिषद् द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान परिषद् के शरद सोमानी, डॉ. जी. आर. मुण्ड, तथा विद्यालय के शैलेंद्र पाटनी, मुकेश बगड़िया, मुकेश चौधरी, बुधाराम, पीएस चौहान व अन्य सभी नेताओं उपस्थित रहकर सहयोग किया।