भारत विकास परिषद वम महोत्सव के तहत लगाएगा 551 पौधे
फलोदी . भारत विकास परिषद के सचिव अशोक पालीवाल ने बताया की वन महोत्सव के तहत सरस्वती पब्लिक स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। परिषद द्वारा आने वाले 15 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर 551 पौधे लगाकर विभिन्न लोगों को सार संभाल की जिम्मेदारी दी जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागृति हेतु आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद तथा महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में सरस्वती पब्लिक स्कूल में कपड़े की थैली मेरी सहेली अभियान के तहत विद्यार्थियों को कपड़े की थैली प्रयोग में लेने की शपथ दिलाई गई। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मधुकर मोखा ने विद्यार्थियों को एकल प्रयोग प्लास्टिक की थैली व कप के दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाते हुए उन्हें इन से दूर रहने की प्रेरणा की।