Dark Mode
भारत विकास परिषद का गुरुवंदन छात्र अभिनंदन समारोह सम्पन्न

भारत विकास परिषद का गुरुवंदन छात्र अभिनंदन समारोह सम्पन्न

बिजयनगर। निकटवर्ती शाखा जालिया द्वितीय में भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गयाl प्रथम गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय जालिया द्वितीय में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् गायन से किया गया। कार्यक्रम में 21 गुरुजनों ,दो सहायक कर्मचारियों एवं 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गयाl गुरुजनों का सम्मान ओपर्णा ओढा कर एवं श्रीफल देकर किया गया, वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों को माला पहनाकर ,प्रमाण पत्र एवं पेन देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में कुल उपस्थिति 328 विद्यार्थियों की रही lकार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए शाखा संरक्षक श्री रामदेव शर्मा ने गुरु के महत्व को प्रकट किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।शाखा द्वारा द्वितीय गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालिया द्वितीय में किया गया ,जिसमें 28 गुरुजनों ,04 सहायक कर्मचारी एवं 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में कुल 650 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही lकार्यक्रम में शाखा सदस्य रमेश चंद्र भोजवानी ने गुरु एवं छात्र के पवित्र संबंधों पर अपने विचार प्रस्तुत कीये l दोनों कार्यक्रमों में शाखा अध्यक्ष सांवरलाल व्यास , कोषाध्यक्ष गौतम , संरक्षक रामदेव शर्मा , सदस्य शंकरलाल लालवानी ,रमेशचंद भोजवानी ,सौम्य सुखवाल उत्तम कुमार वैष्णव समेत अन्य सदस्य एवं राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय जालिया द्वितीय के शिक्षक एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!