Dark Mode
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्र निर्माण के लिए  काम किया है-प्रभू बाडोलिया

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्र निर्माण के लिए  काम किया है-प्रभू बाडोलिया

टोंक । देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के दूनी मंडल के तत्वाधान में  ग्राम धुंआकलां में ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ के संकल्प को लेकर भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस पार्टी का झण्डारोहण कर मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारों पर विचार विमर्श किया गया। भाजपा दूनी मंडल प्रभारी जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने कहा कि जनसंघ के समय से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज दिन तक ऊंचाईयां प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है । इस अवसर पर दूनी मंडल अध्यक्ष बनवारी जाट, महामंत्री महावीर सेन, मंडल उपाध्यक्ष  सत्यनारायण जाट, उपाध्यक्ष  दयाराम जाट, कन्हैया लाल धाकड़, बाबूलाल सैनी, बूथ अध्यक्ष कमलेश शर्मा, कमलेश शर्मा, संजय शर्मा, राजू लाल बैरागी, हरि नारायण गुर्जर, ओम प्रकाश गुर्जर, महावीर सैनी, विजय सहित अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!