Dark Mode
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

पिड़ावा. नगर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन पद्मनाथ मंदिर परिसर में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि वरिष्ट भाजपा नेता अमोलक चंद जैन और रतन भावसार रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमल कासलीवाल, विशिष्ट अतिथि देवस्थान बोर्ड डायरेक्टर जीवधर जैन, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल शर्मा, जिला कोषध्यक्ष राजेंद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत भूषण प्रेमी, राजेंद्र बना, राजेंद्र जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजू माली रहे। सर्वप्रथम बैठक में अतिथियों ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय और श्यमाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के द्वारा वृद्ध नेता क्षेत्र में पार्टी की नींव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐसी जैन ओर रतन भावसार का पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। इसके बाद जीवंधर जैन, राजेंद्र जैन, राजेंद्र बना, भारत भूषण प्रेमी, राजेंद्र जैन ,महावीर जैन, निर्मल शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना ओर देश के प्रधान मंत्री द्वारा देश की जनता के लिए किए गए जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया। साथ ही क्षेत्र में पार्टी केसे मजबूत हो बूथ ओर पन्ना प्रमुख तक सबकी जवाबदारी तय हो इसके बारे में चर्चा हुई। इसके बाद बूथ अध्यक्ष को पार्टी के परिचय पत्र दिए गए। कार्यक्रम में महामंत्री पीयूष जैन, पार्षद सुधीर जैन, पवन रावल, आनंद पूरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य शर्मा, शंभु सिह, मनोज नीडर, विक्की जैन, मुकेश माली, अनिल रावल जीएसएस अध्यक्ष, पप्पू, दिलीप पाटीदार, जीवन टंडेल, राकेश मीणा, सिद्धार्थ कासलीवाल, मोनू जिंदल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप जैन ने किया। अंत में सभी को पार्टी द्वारा झंडे वितरित कर घर घर लगाने का कार्य किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!