Dark Mode
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कमल संकल्प दिवस के रूप में मनाया

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कमल संकल्प दिवस के रूप में मनाया

 
सूरतगढ़ .  भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कमल संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रेल 1980 को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व हुई, आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र पूर्ण बहुमत से सरकार लगातार नौ वर्ष से सफलतापूर्वक चल रही है, इस अवसर पर भाजपा सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनियां मुख्य रूप से उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी व  सादुलशहर नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ और मंडल अध्यक्ष सुरेश की अध्यक्षता में  मनाया गया। इस कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक को भारतीय जनता पार्टी का परिचय पत्र वितरित किए गए। भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका सम्मान किया गया। भारतीय जनता पार्टी सूरतगढ़ महामंत्री लालचंद शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर व बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे , भाजपा के स्थापना दिवस को कमल संकल्प दिवस पर जिला उपाध्यक्ष शरनपाल सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व रीति नीति पर प्रकाश डाला ,नगरपालिका सूरतगढ़ अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय सोच विचार वाली पार्टी है, भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, विशेष रूप दलित और पिछड़े और कमजोर वर्गों के लिए सोच रखते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को मुफ्त भोजन,अपना पक्का घर, उपलब्ध करवाएं। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बिरमा नायक व जिला मंत्री काजल छाबड़ा ने भी संबोधित किया । इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अशोक नागपाल पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय गोयल, वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट एनडी सेतिया, सुभाष गुप्ता, राहुल लेघा,  पार्षद जगदीश मेघवाल, विनय सिंह चंदेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंयक वशिष्ठ ,गोपाल लेघा, युवा मोर्चा महामंत्री युधिष्ठिर कुमार, बूथ अध्यक्ष जगदीश आचार्य, नंदकिशोर विश्वकर्मा, सतनारायण तावनिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनोद सारस्वत, नगर मंडल उपाध्यक्ष पृथ्वी स्वामी, सत्यनारायण छिम्पा,प्रेमसिंह, कुलदीप सांखला, संदीप जोशी ,रिंकू सिद्दीकी, ओमप्रकाश कारगवाल, जगजीत सिंह बराड़,गोविंद नायक ,सुरेश सुथार ,प्रभुराम भांभू, संतराम भांभू, सुरेंद्र सिंह राठौड़ ,हिमांशु कोठारी, विजय गोस्वामी हिमांशु नागपाल, चाननराम अग्रवाल, बजरंग सिंह पवार, विक्रम सिंह खींची ,रवि डाबी अमर सिंह खामरा, राजीव चौहान जलालुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद, प्रेम प्रकाश वर्मा दुलीचंद सारण , ओमप्रकाश जाखड़,आदि सभी उपस्थित रहे। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!