Dark Mode
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

नाहरगढ़.  भारतीय किसान संघ उपतहसील नाहरगढ़ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर  मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।  तहसील मंत्री मुकेश नागर ने बताया कि नाहरगढ़ तहसील  क्षैत्र में किसानों की समस्याओं का समाधान होने का नाम नहीं ले रहा कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी खरीब 2022 का बीमा क्लेम और  मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला, कई किसानों का 2021 का भी बीमा मुआवजा बाकी रह रहा है नाहरगढ़ उप तहसील को सिंचाई का पानी दिलाने के क्रम में पिछले वर्ष विधायक निर्मला सहरिया का 2 माह का सर्वे का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है जिसमें मई 2022 में भारतीय किसान संघ के धरने को समापन करवाने के लिए विधायक निर्मला सहरिया ने कहा था कि मैंने खान एवं गोपालन मंत्री भाया  जी से वार्ता कर ली है आपके क्षैत्र को परवन वृहद सिंचाई परियोजना से जोड़ने के लिए 2 महीने के अंदर सर्वे करवा दिया जाएगा उसके बाद सिंचाई विभाग के द्वारा मांग की गई थी 36.45लाख रुपए शीघ्र जारी किए जाएं उस पर भी सरकार के द्वारा कोई विचार नहीं किया गया ,नाहरगढ़ उप तहसील में राजस्व रिकॉर्ड नहीं है कई बार आग्रह करने के बाद भी प्रशासन के द्वारा उप तहसील में रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा तथा नाहरगढ़ उप तहसील में नायब तहसीलदार का पद पिछले कई दिनों से खाली है किशनगंज से नायब तहसीलदार को लगाया गया है जो वह नाहरगढ़ में कभी कभी ही बैठते हैं , खेतों के रास्ते जिनके बारे में कई बार प्रशासन से आग्रह किया गया इनको अतिक्रमण मुक्त करवाया जावे और ग्रेवल बनवाया जावे ताकि किसानों की समस्याएं कम हो और आने जाने में सुविधा हो, खेतों के रास्ते धारा 251A के  तहत जो मुकदमे चल रहे हैं वह  भी कई दिनों से पेंडिंग में पड़े हुए हैं उन पर भी प्रशासन के द्वारा कोई विचार नहीं किया गया है नाहरगढ़ पटवार मंडल राजस्व रिकॉर्ड पिछले सात आठ महीने से ऑनलाइन के नाम पर नेट पर उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से किसानों को कई समस्याएं आती है इसमें ईतकाल नहीं खुल रहे हैं, शिक्षवन नहीं हो पा रही खसरा गिरदावरी जमाबंदी की नकल ऑनलाइन नहीं निकल पा रही है, नाहरगढ़ क्षैत्र की कृषि विद्युत लाइनो की मरम्मत नहीं होने के कारण बार बार खराबी आ जाने से किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलती है, ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महिला प्रमुख राममूर्ति मीणा प्रांत अध्यक्ष शंकर लाल नागर प्रांत मंत्री जगदीश प्रसाद खाती संभाग सह मंत्री मोहन लाल मीणा जिला अध्यक्ष अमृत लाल मीणा जिला मंत्री भूपेंद्र शर्मा जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा जिला युवा प्रमुख मुकुट बिहारी नागर जिला उपाध्यक्ष बंसीलाल नागर जिला सह मंत्री देवकिशन नागर तहसील अध्यक्ष गोविंद लाल नागर तहसील मंत्री मुकेश नारायण नागर तहसील उपाध्यक्ष रामस्वरूप नागर और भी कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!