भाटिया ने की अनूठी पहल, जन्मदिन पर बांटे 51 पौधे
धनाऊ। सीमावर्ती सरूपे का तल्ला के रहवासी चेलाराम भाटिया ने अपने पोते कल्पेश भाटिया के प्रथम जन्मदिन के उपलक्ष में कुछ ऐसा करना चाहा यो यादाश्त बन सके। उन्होंने जन्मदिन पर मंगलवार को गांव में स्थित सभी घरों में नीम, पीपल, तुलसी सहित कई प्रकार के अलग अलग कुल 51 पौधे बांटकर लोगों से आग्रह किया कि इन सभी पौधों का ध्यान रखकर बड़े करें। इस दौरान बलवंत सिंह, गोरखाराम, देवचन्द अध्यापक, मोतीलाल, रावल लहुआ, सोहन, हिन्दाल, हमीराराम, रमेश भाटिया आदि मौजूद रहे।