भावना भांबू का राज्य स्तर पर हुआ चयन
जायल। उपखंड के ढेहरी गांव की भावना भांबू का 28वीं राजस्थान राज्य जूनियर, सीनियर एवं मास्टर पुरुष एवं महिला बेंच प्रेस चैम्पियनशिप-2023 ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर,ढेहरी गांव की भावना भांबू का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ। फलोदी में आयोजित हुई 28 वीं राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भावना भांबू ने नागौर जिले की महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया।