Dark Mode
भव्य, ध्रुव ने क्रिकेट प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

भव्य, ध्रुव ने क्रिकेट प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

बूंदी। राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंदर 14 चैलेंजर ट्रॉफी में जिला क्रिकेट संघ के होनहार खिलाड़ी भव्य, ध्रुव ने शानदार प्रदर्शन किया है। चैलेंजर ट्रॉफी के मैच में भव्य माहेश्वरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में मात्र 31 रन देकर 5 विकेट लिए। एक अन्य मैच में जिला खिलाडी ध्रुव गुर्जर ने नाबाद 40 रन बनाए। जिला क्रिकेट संघ सचिव राजकुमार माथुर ने बताया कि भव्य माहेश्वरी, ध्रुव गुर्जर जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित देवपुरा क्रिकेट अकादमी पर नियमित रूप से अभ्यास करते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!