Dark Mode
भवाद राजपूत समाज होगा अब नशा मुक्त

भवाद राजपूत समाज होगा अब नशा मुक्त

बावड़ी. उपखंड क्षेत्र के भवाद में राजपूत समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शनिवार को बाण माता के मंदिर पर बैठक आयोजित की गई जिसमे समाज सुधार के लिए कई निर्णय लिए गए। डॉ वीरेंद्र पाल सिंह भाटी ने बताया कि समाज में फैली हुई कुरीतियों के निवारण के लिए गांव में किसी भी तरह का नशा नहीं करने शादी विवाह मे डीजे पर पाबंदी, शादी के समय दूल्हा दाढ़ी नहीं रखेगा।
उपसरपंच जैतसिंह राठौड़ ने बताया संपूर्ण राजपूत समाज मे किसी भी प्रकार के सामाजिक आयोजन जैसे सभा, मौसर, विवाह समारोह आदि मैं अफीम डोडा बीड़ी सिगरेट व शराब की मनूहार नहीं की जाएगी।
पूर्व सरपंच आयुवान सिंह भाटी ने बताया की डीजे व डांस फ्लोर पर रोक रहेगी और केवल ढोल थाली की छूट रहेगी मौसर पर केवल आटे का हलवा या लापसी दाल सब्जी आदि बनाई जाएगी।
हरि सिंह राठौड़ ने बताया की उपरोक्त नियमों की पालना नहीं करने पर उनके आयोजन में भाग नहीं लेंगे।
बैठक में राजपूत समाज के प्रताप सिंह तंवर, कानसिह भाटी,सोभागसिहं, भूपेंद्र सिंह ,छतर सिंह ,डूंगर सिंह ,नटवर सिंह ,मोहन सिंह, भोम सिंह, बाबू सिंह ,हिम्मत सिंह, तेजमाल सिंह ,कान सिंह ,हमीर सिंह ,सोहन सिंह ,राम सिंह व समाज के सैकड़ों लोग युवा मौजूद रहे।
बाण माता मंदिर के पुजारी सोहन सिंह राठौड़ ने सम्पूर्ण राजपूत समाज को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!