भवानीसिंह महेचा का राज्य स्तर पर चयन
बालोतरा। महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय असाड़ा के छात्र भवानी सिंह महेचा का वालीबॉल में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। प्रधानाचार्य हनमन्त सोनी ने बताया कि विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक तुलछाराम पटेल के मार्गदर्शन में 14 वर्ष आयु वर्ग वालीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर विद्यालय के छात्र भवानी सिंह महेचा का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। भवानी के चयनोपरांत विद्यालय पहुंचने पर साफा पहनाकर स्वागत किया।छात्र भवानी सिंह रविवार से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय क्यार चारणां में प्रशिक्षण प्राप्त कर आगामी दिनों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी में बालोतरा जिले की टीम से राज्य स्तर पर खेलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक भैरों सिंह डंडाली, अशोक मालवीय,मनीष शर्मा,भूपेंद्र उपाध्याय,रणजीत सिंह राव,राजवीरसिंह,प्रकाश जीनगर,ममता राठौड़ सहित विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर की।