भील समाज विकास समिति की बैठक का हुआ आयोजित
आमेट. राजस्थान भील समाज विकास समिति जिला शाखा राजसमंद की बैठक आज़ राजसमंद जिले के एन एच 8 स्थित आश्रम छात्रवास सामुदायिक भवन पलेवा मगरी राजसमंद पर ज़िला अध्यक्ष उदयलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव गंगाराम, प्रदेश सचिव गुलाब चन्द, जिला शिक्षा पदाधिकारी गणेश लाल, जिला उपाध्यक्ष मदन लाल, जिला पदाधिकारी जगदीश चन्द्र, कुंभलगढ़ उप प्रधान व जिला युवा उपाध्यक्ष शांतिलाल ,रामलाल बड़ारडा, रमेश चंद्र पडासली, इतियादी पदाधिकारी उपस्थित हुए कार्यकर्म में ज़िला उपाध्यक्ष मदन लाल भील का जन्म दिन मनाया गया जिसमे तिलक लगाकर, उपरना, मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मदन लाल ने छात्रावास भवन में पढ़ने वाले छात्रों हेतू एक स्टेंड पंखा भेंट किया गया । बैठक में हाल ही में शिक्षा विभाग का प्रवेशोउत्सव कार्यकर्म आयोजित किया जा रहा है इस हेतु समस्त तहसील अध्यक्षों को प्रवेशो उत्सव के पेप्लेट छपा कर वितरित किए गए जिसे सभी पदाधिकारियों, समाज के मौतबिर सदस्यों शिक्षकों को ग्राम शिक्षा समितियों के मार्फत घर_घर जाकर 6 से14 आयु वर्ग के बच्चों को जुलाई माह में ही प्रवेश दिलाने हेतु प्रेरित किए जाने हेतु पाबंद किया गया तथा अब हर महिने के अन्तिम रविवार को प्रत्येक तहसील की बैठक और त्रैमासिक जिला बैठक हर तीसरे रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया और आगामी माह में अतिशीघ्र तहसील व जिला प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित भी किए जाने का प्रस्ताव लिया गया इस बैठक में कुंभलगढ़ तहसील अध्यक्ष हजारीलाल काकरवा को तहसील अध्यक्ष पद से हटाकर ज़िला संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया और 23 जुलाई 2023 को पलेवा मगरी छात्रावास परिसर में विशाल वृक्षा रोपण कार्यकर्म आयोजित किया जाने का प्रस्ताव लिया गया । यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी गुलाब चन्द भील ने दी।