भीलवाड़ा : दो साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी पुलिस गिरफ्त मे, 5 हजार का था इनाम घोषित
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा फरार अपराधियों पर लगातार नकेल कसती जा रही है। इसी के तहत हनुमाननगर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपित को अपनी गिरफ्त मे लिया है। उक्त आरोपी 2023 में एक ज़मीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में आरोपी राजबहादुर सिंह राणावत और उसके साथियों ने एक भूखंड को दोबारा बेचकर लाखों रुपये की ठगी की थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन मुख्य आरोपी राजबहादुर फरार हो गया था। लगातार निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त मे लिया है।
अब नहीं बच सकते अपराधी- भीलवाड़ा पुलिस ने साफ किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें निरंतर काम कर रही हैं।