Dark Mode
भीलवाड़ा : भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

भीलवाड़ा : भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

  • अभियानों की सफलता के लिए आमजन से कनेक्टिविटी और कार्यकर्ताओं में नेटवर्किंग जरूरी - सीपी जोशी
  • एमपी के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का किया भव्य स्वागत, अभिनंदन

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा जिला कार्यालय पर लगाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उनके जनहित के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में किया। इसके बाद सांसद जोशी भाजपा की समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक जब्बरसिंह सांखला, लादूलाल पितलिया, उदयलाल भडाना, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, महापौर राकेश पाठक, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर भी मंचासीन रहे। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों सहित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म अभियान की समीक्षा के साथ मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि अभियानों की सफलता के लिए आमजन से कनेक्टिविटी और कार्यकर्ताओं के बीच नेटवर्किंग जरूरी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को योजना बनाकर आमजन के बीच पहुंच केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यों को उनके सामने रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जुड़ने के लिए प्रेरित करना होगा। जिससे भारत के विकसित राष्ट्र बनने के बाद हर एक भारतीय कह सके कि इस उपलब्धि में हमारा भी योगदान है और ये हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी वरदान साबित होगा।  बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सेवा पखवाड़े के तहत अभी तक आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सभी के समक्ष रखी और विश्वास व्यक्त किया कि हर बार की भांति इस बार भी भीलवाड़ा जिला प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल करेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। आभार जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट ने व्यक्त किया।

एमपी के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का किया भव्य स्वागत, अभिनंदन- भाजपा की समीक्षा बैठक के दौरान पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं सांसद सीपी जोशी के सान्निध्य में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी के जीवन एवं कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी कार्यशैली ऐसी हो कि आम जनता कार्यकर्ता को पहचानें और कार्यकर्ता आमजन को जानें।

समीक्षा बैठक में ये रहे उपस्थित- समीक्षा बैठक में कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, अमरसिंह चौहान, लक्ष्मणसिंह राठौड़, विशाल गुरुजी, कल्पेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, ललिता कंवर, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शंशाक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, अनिलसिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, बाबूलाल आचार्य, महेंद्र नायक, शंकरलाल जाट, भगवत सिंह राठौड़, इमरान कायमखानी, मंजू पालीवाल, मुकेश चेचाणी, सीपी जोशी, हितेंद्र सिंह राजौरा, मुकेश शर्मा देबू, डॉ राजासाध वैष्णव, तेजप्रताप सिंह, लालकृष्ण सेन, शिवप्रकाश झंवर, मोहिनी माली, इंदु टांक, रेखा अजमेरा सहित जिले के जनप्रतिनिधि, अपेक्षित पदाधिकारी, अभियानों के संयोजक, सहसंयोजक, पार्षदगण आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!