Dark Mode
भीलवाड़ा : पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

भीलवाड़ा : पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

भीलवाड़ा। कोटड़ी थाना पुलिस ने करीब 1 साल पहले पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी पति को गिरफ्तार किया । कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के हाजीवास गांव में अगस्त 2024 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के ऊपर हत्या का आरोप लगाया, इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, राजेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा व रविन्द्र कुमार वृताधिकारी कोटडी के निर्देशन व थानाप्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में मुकदमें में आरोपी द्वारा पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने बताया कि 16 अगस्त 2024 को हाजीवास गांव में आशा देवी पत्नी सांवर मल जाट निवासी हाजीवास अपने खेत पर अचेत अवस्था में मिलने पर परिजनो के द्वारा उसे ईलाज के लिए अस्पताल लेकर जाने पर महिला की मृत्यु होना पाया गया । मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाकर लाश परिजनो को सुपुर्द कि गयी । मृतका के पीहर पक्ष के द्वारा मृतका की मृत्यु पति व ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा प्रताडित व तंग, परेशान होकर करने से मृतका की मृत्यु होना का मामला दर्ज किया, पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया । प्रकरण में एफ.एस.एल. जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर जॉच रिपोर्ट में मृतका आशा देवी जाट के द्वारा जहीरीली वस्तु के सेवन से मृतका की मृत्यु होना पाया गया । प्रकरण में अनुसंधान करने से पाया गया की मृतका ने जहरीली वस्तु का सेवन पति आरोपी सांवर मल पिता कल्याण मल जाट उम्र 38 साल निवासी हाजीवास पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा के द्वारा आये दिन प्रताडित व तंग, परेशान करने से मृतका के द्वारा जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिससे मृतका की मृत्यु हुई । जिस पर पुलिस ने आरोपी सांवर मल को गिरफ्तार किया ।

गठित विशेष टीम- महावीर प्रसाद पुनि थानाधिकारी, मनीष कुमार कानि, रवि कुमार कानि, अनोप कुमारी महिला कानि आदि शामिल थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!