Dark Mode
भीलवाड़ा : सिंधी समाज ने एसपी व  पुलिस टीम का किया स्वागत-अभिनंदन, जताया आभार

भीलवाड़ा : सिंधी समाज ने एसपी व  पुलिस टीम का किया स्वागत-अभिनंदन, जताया आभार

भीलवाड़ा। सिंधी समाज द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह का गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया एवं धन्यवाद आभार जताया। समाजसेवी विनोद झूरानी ने बताया कि दिनांक 2 सितंबर को थाना कोतवाली क्षेत्र में गुटखा व्यापारी के साथ कार सवार बदमाशों ने 9 लाख 90 हज़ार रूपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। भीलवाडा एसपी द्वारा घटनाक्रम की गम्भीरता को देखते हुये वारदात के खुलासे हेतु एएसपी मुख्यालय पारस जैन के निर्देशन में सीओ सिटी मनीष बडगुर्जर के सुपरवीजन व शहर कोतवाल गजेन्द्र सिंह नरूका के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पांच टीमों का गठन किया गया था, मुख्य सरगना को घटना के मात्र 4 घंटे में सम्पूर्ण लूट राशि के साथ बापर्दा गिरफतार किया। समाज प्रतिनिधियों ने एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही समाज की ओर से शहर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अभिनंदन स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सिंधी समाज की एकजुटता एवं सहयोग भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस और नागरिकों के आपसी सहयोग से ही शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित किया जा सकता है। इस अवसर पर किशोर सोनी, मनीष सबदानी, किशोर लखवानी, पंकज आडवाणी, किशोर पारदासानी आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!