भीम सेना के अध्यक्ष अशोक बैरवा बसपा के होंगे टोंक में प्रत्याशी
टोंक । बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर गुरूवार का सूची जारी की है, जिसमें घोषित प्रत्याशियों की सूची में टोंक विधानसभा क्षेत्र से भीम सेना के जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इधर सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार बंसीवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2023 में नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन आज जिले में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।