इंस्पार अवार्ड में भोगादीत की छात्रा का चयन
अरांई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोगादीत की छात्रा का जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड में चयन होने से गांव में हर्ष की लहर दौड गई है। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश लक्ष्कार ने बताया कि विद्यालय की छात्रा प्रिया कंवर पुत्री नन्द सिंह का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन किया गया है। छात्रा ने लेबर हेल्पिंग डिवाइस का मॉडल तैयार किया था जिसका पहले जिला स्तर पर चयन हुआ जहां उसे दस हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार प्रिया कंवर को राज्य स्तर पर भी इंस्पायर अवार्ड में चयन हो गया है जहां उसे चालीस हजार रूपये का नगत पुरस्कार दिया जाएेगा।