Dark Mode
बिठलौदा में भोमिया महाराज का विशाल मेला रविवार को

बिठलौदा में भोमिया महाराज का विशाल मेला रविवार को

पावटा। ग्राम पंचायत सुजातनगर के बिठलौदा में आगामी 07 अप्रैल 2024, रविवार के दिन भोमिया जी महाराज के विशाल मेले का आयोजन बड़े ही धुमधाम व हर्षोल्लास से आयोजित किया जायेगा। सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार ने बताया इस अवसर पर गायक कलाकार जयराम ठेगला द्वारा नेहड़ा कार्यक्रम की प्रस्तुती दी जायेगी। वहीं मेले की पूर्व संध्या पर राधेश्याम गंधर्व द्वारा रात्रि में विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग भोमिया जी महाराज के दर्शन कर प्रसादी का ग्रहण करेंगे। आयोजित कार्यक्रम में मंदिर महंत कैलाश चंद शर्मा, मेला कमेटी संयोजक डॉ. कैलाश चन्द्र गुर्जर, रामकरण हवलदार, पूरणमल भगत, रामकिशोर सरपंच, कमलेश सेठ, हरीराम सरपंच, कृष्ण भगत, मदन लाल शर्मा, रामकरण दायमा, देवकरण हवलदार, गोपाल, लीलाराम चौधरी, पूरण खटाणा, हरिराम कटारिया, पहलाद बागड़ी, इन्द्रराज कसाणा, सेवाराम जाट, महेन्द्र गुर्जर सहित ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहेगा।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!