भोमियाजी महाराज की निशान यात्रा निकाली
पावटा । कस्बे की बाल की ढाणी में श्रद्धालुओं ने भोमिया जी महाराज कि निशान पद यात्रा निकाली। ग्राम सहकारी समिति अध्यक्ष शिवदान फागणा ने बताया कि यात्रा गठवाड़ी अजबपुरा स्थित भोमियाजी महाराज के स्थान पर पहुंचेगी। जहां श्रद्धालु भोमिया बाबा के ध्वज पताकाएं चढ़ाएंगे। यात्रा में मूलाराम जाट, ओम प्रकाश जाट, सुरेश जाट, मुकेश कुमार, राजनाथ, राकेश यादव, कालूराम जाट, गोकल गुर्जर सहित महिला श्रद्धालु मौजूद रही।