Dark Mode
भूदान बोर्ड अध्यक्ष कड़वासरा रहे फलोदी दौरे पर

भूदान बोर्ड अध्यक्ष कड़वासरा रहे फलोदी दौरे पर

 

फलोदी  .  राजस्थान भूदान बोर्ड अध्यक्ष एवम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जैसलमेर प्रभारी लक्ष्मण कड़वासरा ने फलोदी प्रवास के दौरान कोंग्रेस नेता कुम्भसिंह पातावत, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कोंग्रेस मोहन गोदारा व अन्य से मुलाकात ओर पार्टी गतिविधियों पर चर्चा की। 

           राज्य सरकार में भूदान बोर्ड के अध्यक्ष एवम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जैसलमेर प्रभारी लक्ष्मण कड़वासरा शनिवार को जैसलमेर से बीकानेर जाते समय शाम को महिंद्रा टेक्टर्स शोरूम पर कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम भामाशाह तथा फलोदी जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुम्भसिंह पातावत, कोंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कोंग्रेस जोधपुर तथा युवा नेता रामु माली एवम सेवादल के भंवरलाल मेघवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मोहन गोदारा ने कड़वासरा का साफा पहनाकर स्वागत किया, कुम्भसिंह पातावत से वार्ता करते हुए कड़वासरा ने फलोदी को जिला बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि पातावत जी का फलोदी को जिला बनाने की मांग में पूरा ओर लम्बा प्रयास रहा है। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में भी चर्चा को ओर विशेष जानकारियां ली। कड़वासरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याकारी योजनाओं को विस्तृत चर्चा की ओर बताया कि आज 1 अप्रैल से काफी जन हितेषी योजनाएं लागू हो गई है। युवा नेता मोहन गोदारा एवम कुम्भसिंह पातावत सहित सभी ने फलोदी को जिला बनाये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए समस्त फलोदी की जनता एवम कोंग्रेस पार्टी की तरफ से धन्यवाद किया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!