Dark Mode
भूपेंद्र यादव को सौंपी जा सकती है राजस्थान BJP की कमान !

भूपेंद्र यादव को सौंपी जा सकती है राजस्थान BJP की कमान !

 

भाजपा आलाकमान ने राजस्थान में भाजपा नेताओं के आपसी संघर्ष का तोड़ निकाल लिया है और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को राजस्थान भाजपा की कमान सौंपने की तैयारी कर ली है उन्हें अगले सप्ताह होने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल में मंत्री पद से हटा राजस्थान भेज दिया जाएगा। 

भूपेंद्र यादव को सौंपी जा सकती है राजस्थान BJP की कमान !

यादव का राजस्थान से गहरा नाता है वह वर्तमान में राजस्थान से ही राज्यसभा सदस्य हैं 2013 में तीन चौथाई से ज्यादा सीटें लाने वाली भाजपा की जीत का श्रेय उनको भी था क्योंकि वे उस समय राजस्थान के प्रभारी थे। यादव की शिक्षा राजस्थान के अजमेर में हुई है छात्र राजनीति से उन्होंने यहीं से विद्यार्थी परिषद का दामन थामा था बाद में दिल्ली में अरुण जेटली के साथ सुप्रीम कोर्ट मैं प्रैक्टिस की और नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह के नजदीकी बन गए तथा कई वर्षों से पार्टी के पदाधिकारी रहने के बाद केंद्रीय मंत्री बने उन्हें इन दोनों का विश्वसनीय और नजदीकी व्यक्ति माना जाता है इसलिए उन्हें बहुत सोच समझकर राजस्थान भेजने का फैसला लिया जा चुका है।

भूपेंद्र यादव को सौंपी जा सकती है राजस्थान BJP की कमान !

यादव राजस्थान में वसुंधरा राजे फैक्टर को भी संभाल लेंगे और अन्य नेताओं को भी साध लेंगे लेंगे जबकि दूसरी और उनके नाम की चर्चा के बाद राजस्थान के नेताओं में हड़कंप मच गया है क्योंकि मोदी शाह के नजदीकी होने के कारण हर नेता को उन्हें सहयोग करना होगा और पार्टी लाइन के हिसाब से चलना होगा। पार्टी के कार्यकर्ता भी मान रहे हैं कि भूपेंद्र यादव राजस्थान में 2023 में सत्ता लाने में महत्वपूर्ण किरदार साबित होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!