रस्साकशी और खो खो मैच में विजेता रही बिछोछ की बेटियां
बामनवास: कबड्डी में सुकार तो रस्साकशी में बिछोछ जीता।यहां के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे 6 दिवसीय राजीव गांधी ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक के पहले और दूसरे दिन कबड्डी, रस्साकसी और खोखो के मैच आयोजित किए गए। कबड्डी के पुरुष और महिला वर्ग दोनों में सुकार विजेता रहा वहीं रस्साकशी में बिछोछ की बेटियो ने बाजी मार ली। विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर ने विजेताओं को बधाई दी। प्रभारी राधेश्याम लकवाड ने बताया कि इसमें कुल 2551 खिलाड़ी 230 टीमों के रुप में पंजीकृत है। खेल प्रभारी फरमान अहमद ने बताया कि कबड्डी में 28 पुरुष वर्ग तथा 16 महिला टीमों ने भाग लिया वही रस्साकशी में 13 तथा खो खो मे 20टीमों ने भाग लिया।