सातलखेडी में साइकिल वितरण
रामगंजमंडी। सातलखेडी मे राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी निशुल्क साइकिल वितरण योजनाअन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलखेडी में कक्षा 9 व 10 की बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य जया पंवार द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में शान्ति बाई पूर्व सरपंच सातलखेडी , रामदयाल सरपंच अरनिया कला , सुषमा कुमारी सरपंच सातलखेडी , उप सरपंच योगेश सेठी , भामाशाह मुकेश गोठवाल , भाजपा के पदाधिकारी मोहनलाल बैरवा , एसडीएमसी सदस्य शमशुद्दीन अगवान उपस्थित रहे।
स्थानीय विधालय के एसडीएमसी सचिव राधेश्याम अहीर ने कहा कि इस कार्यक्रम में सत्र 2022-23 व 2023-24 में अध्ययनरत 80 छात्राओं को अतिथियों द्वारा निशुल्क साइकिलें वितरित की गई। साईकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इससे पूर्व प्रातः प्रार्थना सत्र में सभी विद्यार्थियों व समस्त स्टाफ ने सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेन्द्र व्यास ने छात्राओं को प्रेरणादायी उदबोधन देते हुए सूर्य सप्तमी के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा विशाल स्तर पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। । कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार भाट व्याख्याता द्वारा किया गया। तथा आभार प्रधानाचार्य जया पंवार ने किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की व्याख्याता सुमन कुमारी, ज्योति प्रकाश , मोनिका गोचर , वरिष्ठ अध्यापक उम्मेद कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार जैन, लोकेन्द्रसिंह चौहान, फिरोज हुसैन , कमलेश शर्मा , कीर्ति सोनी , विनिता शर्मा , बंटी , विनोद , युगराज , भगवती मीणा सहित सभी अध्यापक ,अध्यापिकाऐं व छात्र -छात्राऐं उपस्थित रहे।