हाड़ौती कोटा स्टोन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न
जोशी—मित्तल पैनल की एकतरफा जीत
रोहित सूद अध्यक्ष व रवि अग्रवाल महासचिव पद पर विजयी
कोटा। हाड़ौती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्विवार्षिक सुनाओ 28 अप्रैल को रोड नम्बर 5 स्थित पाषाण भवन में सत्र वर्ष 2025—27 के अध्यक्ष व सत्र 2023—25 के हेतु महासचिव पद पर आयोजित किए गए। चुनाव में जोशी—मित्तल पैनल की एक तरफा जीत रही। पैनल के दोनो पदाधिकारी भारी मतो से विजयी रहे। इस चुनाव के संयोजक सुरेश मित्तल व विकास जोशी रहे।
चुनाव अधिकारी राज नारायण गर्ग ने बताया कि वर्ष 2025—27 के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में कुल 195 मतो में से रोहित सूद ने 151 एवं जितेन्द्र फतनानी ने 41 मत प्राप्त किए,3 मत अवैध घोषित किए गए। वर्ष 2023—25 में महासचिव पद पर हुए चुनाव के लिए कुल 195 मतों में से रवि अग्रवाल ने 162 व माधव चंद पाराशर ने 28 मत प्राप्त किए जबकि 5 मत अवैध रहे। सत्र 2023—25 के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल के साथ रवि अग्रवाल महासचिव की भूमिका निभायेंगे।
पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र बांटे
सरंक्षक विकास जोशी ने बताया कि इस अवसर सत्र 2023—25 की कार्यकारिणी के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे० पी० मेवाड़ा एवं सतनाम सिंह आनन्द, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव गर्ग उपाध्यक्ष आकाश कवात्रा, बुद्धीप्रकाश कहालिया, रवि प्रकाश शर्मा, सचिव महावीर माहेश्वरी, राहुल खुवाल, रविन्द्र गुप्ता, सचिन मित्तल, विजय सेठिया सभी पदाधिकारी को माला पहनाकर सम्मातिन किया गया और प्रमाण पत्र बांटे। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य राजेश गुप्ता ने निर्विरोध चुनाव करवाने की बाद सदन में रखी। विकास जोशी ने लोकतांत्रिक तरीके का उल्लेख करते हुए सदस्यों के हर विचार को समर्थन देने की बात कही। पूर्व अध्क्षय सुरेश मित्तल ,राज नारायण गर्ग, राजेन्द्र जैन,महावीर जैन, सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। दोस्ती करें
गोविंद अग्रवाल संभालेंगे कार्य भार
वर्ष 2023—25 सत्र के लिए गोविन्द अग्रवाल अपना पदभार ग्रहण करेंगे। नवीन कार्यकारिणी उनके साथ कार्य करेगी। अग्रवाल ने कहा कि वह उद्योगो में नवीनता पर बल देंगे। नई तकनीको को सदस्यो को अवगत करवायेंगे इसके लिए सेमिनार एवं कार्यशाला भी आयोजित होगी साथ ही बंद पड़े उद्योग को नई तकनीकों से जोड कर मुख्यधारा से जोड़ेंगे ।