मनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लोगों को किया गिरफ्तार
धौलपुर। मनिया पुलिस ने हत्या का प्रयास के मामले में तीन टॉप 10 आरोपियों के साथ कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
मनिया थानाधिकारी अनिल जसोरिया ने बताया कि मनिया थाना के गांव पीतमपुरा में दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद के झगड़े के संबंध में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में एक पक्ष के गंभीर चोट आने पर हत्या का प्रयास करने के आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहे थे। जिनमें से तीन आरोपी थाना स्तरीय टॉप 10 में वांछित है। पुलिस ने बताया कि मामले में टॉप टेन में वांछित चरन सिंह पुत्र मूला निवासी पीतमपुरा थाना मनिया, कालीचरन पुत्र सामंता निवासी पीतमपुरा थाना मनिया और विनोद कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी पीतमपुरा थाना मनिया को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ अन्य आरोपियों में राजेंद्र उर्फ रज्जो पुत्र सामंता निवासी पीतमपुरा थाना मनिया, बंटू पुत्र कालीचरन निवासी पीतमपुरा थाना मनिया, रिंकू पुत्र चरन सिंह निवासी पीतमपुरा थाना मनिया और सुनील पुत्र राम लखन निवासी पीतमपुरा थाना मनिया को गिरफ्तार किया गया है।