दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ बड़ा हादसा
लक्ष्मणगढ़ । लक्ष्मणगढ़ थाना अंतर्गत गुर्जर खोहरा के समीप अलवर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर एक कार पलट गई। इस हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में चार-पांच जने गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया। गुजरात के पालमपुर के रहने वाले है मृतक व घायल लोग। जोकि पालमपुर से दिल्ली जा रहे थे। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणगढ़ की मोर्चरी में रखवा दिया गया है ।परिजनों के पहुचने पर ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही होगी ।