गड्डे के कारण कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
नौगावा. मुबारिकपुर मोड पर सड़क पर बना गड्ढा किसी बड़े हादसे को न्यौता देता हुआ नजर आ रहा है। पर सड़क निर्माता कम्पनी को जानकारी मिलने के बाद भी गड्डे को सही नही करवा रही । सड़क के किनारे ही फल सब्जी विक्रेताओं की दुकान है।सब्जी व फल विक्रेताओं की दुकान पर ग्राहकों की पूरा दिन आवाजाही रहती हैं। वाहन के इस गड्डे में से होकर निकलने पर उसके पलटने का डर लगा रहता है। आए दिन यहां से सैकड़ों हल्के व भारी वाहन गुजरते हैं। गड्डे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय दुकानदार संजय जैन ने बताया की उन्होंने इस गड्डे को सही करने के लिए सड़क ठेकेदार को अवगत कराया था परंतु अभी तक उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई है। प्रतिदिन इस गड्डे में कोई ना कोई बाईक सवार गिरकर चोटिल हो जाता हैं।