अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु डीडवाना कुचामन पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही
डीडवाना. खुनखुना थाना की कार्यवाही बनवारीलाल उप निरीक्षक मय टीम द्वारा गश्त के दौरान सरहद बांठडी से आरोपी भगवानाराम उर्फ जीवराज पुत्र रामदेवाराम जाति जाट उम्र 22 साल निवासी धुडिला पुलिस थाना लाडनु को दस्तयाब कर तलाशी ली गई तो भगवानाराम उर्फ जीवराज के पहने रखे लोवर की दाहिनी जैब में एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए कुल वजन प्लास्टिक थैली सहित 100 ग्राम मिली, जिसे जब्त किया गया। वगैरा पर प्रकरण संख्या 175 / 2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया और भगवानाराम उर्फ जीवराज पुत्र रामदेवाराम जाति जाट (सेवदा) उम्र 22 साल निवासी धुडिला पुलिस थाना लाडनूं को गिरप्तार किया गया
प्रवीण नायक नूनावत पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना कुचामन के निर्देशानुसार योगेन्द्र फौजदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना धरमचन्द पुनिया वृताधिकारी डीडवाना के निकटतम सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु बनवारीलाल थानाधिकारी मय टीम द्वारा गश्त के दौरान बड़ी कार्यवाही करते हुए सरहद बाठडी से एक आरोपी भगवानाराम को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए जब्त की गई।