जिले में एक दिन में पुलिस की बड़ी कार्यवाही
385 पुलिस कर्मियों की 27 टीमों ने 184 स्थानों पर छापेमारी कर 149 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दौसा . जिले में सम्पति संबंधी अपराध (छूट, चोरी, डकेती नकबजनी वाहन चोरी) बाधित / आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु दोसा पुलिस द्वारा चलाये गये दबिश एवं तलाशी अभियान में जिले के 385 पुलिस कर्मियों के साथ अलग अलग 27 टीमों द्वारा 184 स्थानों पर की गई दलिश व छापेमारी की कार्यवाही के दौरान कुल 149 आरोपियों को किया गिरफ्तार। अभियान में सम्पति संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों एवं चालान आरोपियों पर की कार्यवाही।
जिले के पुलिस थाना सिकंदरा मु . न.48/12 धारा 304,120 बी में 1000/- रुपये की राशि का ईनामी मूलजिम बजरंग लाल पुत्र भवरलाल गुर्जर (थाना दूदू जयपुर ग्रामिण) को गिरफ्तार किया।
थाना बालाजी टीम ने अवैध हथियार 1 देशी कट्टे 12 बोर के साथ 1 व्यक्ति प्रकाश चन्द पुत्र रामचरण मीणा (आना) टोडाभीम जिला करौली) को गिरफ्तार किया ,सिकरी कट एनएच-21 से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 1 किलो 965 ग्राम बेचते हुये राशि 2560 सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
थाना कोतवाली दौसा ने मुस्लिम विनय उर्फ विक्की खाती को 16 ग्राम स्मैक बेचते, बिक्री के 37850 रु, फोईलपेपर व इलेक्ट्रोनिक कांटे के साथ किया गिरफ्तार।
महानिदेशक पुलिस राज0 जयपुर उमेश मिश्रा की प्रेरणा से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) एम.एन. दिनेश तथा महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज उमेशचंद दत्ता के निर्देशानुसार दौसा जिले में सक्रिय अपराधियों जो अवांछित गतिविधियों में लिप्त रहते है, क्षेत्र वासियों में भय पैदा करते हैं, पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशानुसार अपराधियों का चिन्हिकरण इनके ठिकानों और इनकी गतिविधियों की जानकारी व निगरानी के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा. एवं सभी वृत्ताधिकारी जिला दौसा एवं गठित टीमों द्वारा तैयारी की गयी थी। अपराधियों की आसूचना संकलन करने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा के निकट सुपरविजन में जिले के समस्त वृलाधिकारियों एवं थानाधिकारियों जिला दौसा द्वारा जिला स्तर पर कुल 77 टीमों को गठन किया गया जिले की समस्त टीमों ने पूरे दौसा जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बांछित आरोपियों को घेरकर आपराधिक ठिकानों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान दबिश कुल 149 अपराधियों को डिटेन कर पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया। जिनमे अभियान के दौरान 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। सम्पति संबंधी अपराधों के अतिरिक्त अन्य अपराधों में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 138 है। अभियान में की गयी कार्यवाही के परिणाम में जिले में भारी भरकम पुलिस जाप्ते के साथ अपराधियों के ठिकानों पर दी गयी। दबिश के कारण जिले के अपराधियों में खौफ के कारण अफरा-तफरी, भगदड़ मच गयी। उक्त कार्यवाही में काफी संख्या में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी से अन्य वांछित अपराधियों की तलाश में सहायत मिलने से उनकी मोबाईल कॉल डिटेल का विश्लेषण व रिकॉर्ड खंगालने में काफी अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है। अभियान में विशेष योगदान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा, समस्त वृताधिकारीगण / थानाधिकारीगण, डीएसटी टीम क्यूआरटी टीम, आर.ए.सी. के जवानों का विशेष योगदान रहा। साथ ही आसूचना संकलन में साइबर सैल दौसा का भी सहयोग रहा।