राजस्थान की इस सीट पर हुआ बड़ा खेला, भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त
चित्तौड़गढ़. विधानसभा सीट पर इस बार बड़ा खेला हुआ है। यहां अब तक मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होता रहा है। यहां कभी भी न तो निर्दलीय और न ही अन्य पार्टी का कोई उम्मीदवार विधायक नहीं बना है। लेकिन इस यह पहला मौका जब भाजपा से बागी प्रत्याशी के रूप में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोककर जीत हासिल की है। बड़ी बात यह रही है कि भाजपा के प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी की जमानत जब्त हो गई है। राजवी को मात्र 19714 वोट ही मिले। निर्दलीय उम्मीदवार चन्द्रभान सिंह आक्या को 97 हज़ार 340 मत मिले। कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को 90 हजार 619 मत मिले। आक्या 6721 मतों से विजयी हुए।