Dark Mode
आईसीसी में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को बड़ा नुकसान

आईसीसी में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को बड़ा नुकसान

आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को नुकसान हुआ है। जबकि जसप्रीत बुमराह की बादशाहत कायम है। दरअसल, पिछले हफ्ते के अपडेट में दक्षिण अफ्रीका और लंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट के अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट को भई शामिल किया गया है।

वहीं टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो, इंग्लैंड के जो रूट पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे स्थान पर हैं तो भारत के यशस्वी जायसवाल दो स्थान के नुकसान के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। लंका के कमिंडू मेंडिस दो स्थान के फायदे से अब सातवें नंबर पर हैं तो साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा 14 स्थान के जबरदस्त फायदे से सीधे 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा भारतीय सलामी बल्लेबाज विराट कोहली टॉप 10 से बाहर हो गए हैं, उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ और वह अब 14वें स्थान पर हैं। लंका के धनंजय डी सिल्वा एक स्थान के फायदे से 15वें तो दिनेश चंडीमल दो स्थान के फायदे से 17वें पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के ओली पोप आठ स्थान के फायदे से 32वें नंबर पर तो बेन स्टोक्स सात स्थान के फायदे से 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!